नये पृष्ठ

बुधवार, 28 जुलाई 2010

रांची विवि में वोकेशनल कोर्स की फीस निर्धारित

रांची विवि में वोकेशनल कोर्स की फीस निर्धारित
रांची : रांची विवि ने स्नातक स्तर पर चलनेवाले सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का शुल्क अधिसूचित कर दिया है। प्रतिवर्ष की दर से जारी शुल्क सत्र 2010-13 के लिए मान्य है। सभी अंगीभूत कालेजों के प्राचार्यो से नियत शुल्क लेने का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। मालूम हो कि यह शुल्क 2006 में रांची विवि काउंसिल आफ वोकेशनल स्टडीज द्वारा तय किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से अधिसूचित नहीं हो पाया था। कुछ कालेजों में इसकी अस्पष्टता के कारण नियत से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा था। विवि द्वारा नियत शुल्क इस प्रकार है। कोर्स जेनरल एससीएसटी फंक्शनल इंग्लिश 4000 3500 फंक्शनल हिंदी 4000 3500 कंप्यूटर अप्लीकेशन 8500 8000 कंप्यूटर मेंटेनेंस 8500 8000 ओएमएसपी 6000 5500 एएसपीएम 8500 8000 बायोटेक 12000 11500 वाटर मैनेजमेंट 5500 5000 मासकॉम 2000 11500 टूरिज्म मैनेजमेंट 7000 6500 आईटी 8500 8000 इंश्योरेंस 8500 8000 सी एंड डी 8500 8000 फैशन डिजाइनिंग 8500 8000 नर्सिग 8500 8000

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें